बलिया । सपा के राज्य कार्यकारिणी के पूर्व सदस्य व शहीद मंगल पांडेय स्मारक समिति के अध्यक्ष शशिकांत चतुर्वेदी ने शुक्रवार के दिन सपा पार्टी की जन संदेश यात्रा राजनीति के पुरोधा माने जाने वाले व सपा के सरकार में नगर विकास मंत्री रहे स्व० विक्रमादित्य पाण्डेय की पैतृक गांव बसुधरपाह से शुभारंभ किया। जन संदेश यात्रा को स्व०विक्रमादित्य पाण्डेय के भाई परमात्मा नन्द पाण्डेय में झंडा दिखा कर रवाना किया।यह यात्रा बसुधरपाह, पिण्डारी, पण्डितपुरा, निरुपुर में पहुची। इससे पहले श्री चतुर्वेदी द्वारा स्व० पाण्डेय के फोटो पर माल्यार्पण किया गया। इस मौके पर शशिकांत चतुर्वेदी ने स्व० पाण्डेय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने राजनीति की शुरुआत गांव के प्रधान पद से कर प्रदेश के मंत्री पद तक पहुंचे थे।।उन्होंने अपने कार्यकाल में कई विकास कार्य कराए।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई बढ़ी है। किसानों के हित में कोई काम नहीं किया है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दाम चरम पर है। सपा द्वारा महिलाओं एवं बेटियों की सुरक्षा के लिए कन्या विद्या धन, शादी अनुदान, लैपटाप समाजवादी पेंशन, वोमेन लाइन संचालित की थी, लेकिन भाजपा सरकार ने सारी योजनाओं को समाप्त कर दिया।अब जनता अखिलेश यादव की सरकार चाहती है।सपा सरकार मिशन 2022 पर कार्य कर रही है।और जनता के सहयोग व आशीर्वाद से प्रदेश में सपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस मौके पर सुधाकर पाण्डेय,तारा पाण्डेय,नागेन्द्र पाण्डेय,मोनू पाण्डेय, राजेन्द्र ओझा,सुदामा यादव,देवानंद,सूर्यप्रकाश, अक्षय कुमार,बच्चा लाल पासवान,छोटक गुप्ता,विनय पाण्डेय आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
Related Articles
चितबड़ागांव पुलिस ने लावारिस नवजात बच्ची की बचाई जान
-सराहनीय नेक कार्य -लावारिस पड़ी नवजात शिशु को तत्काल मौके पर पहुंच पियावाया दूध शशिकांत ओझा बलिया : पुलिस वैसे तो है ही पब्लिक की सुरक्षा के लिए पर वह समाज का प्रिय शायद ही बन पाती है। पुलिस ने कार्यों की अक्सर उपेक्षा ही होती है पर कभी कभी पुलिस के कृत्य लोगों के […]
होली खेलते समय कुएं में गिरा मां-बाप का इकलौता पुत्र, मौत
-दुखद समाचार-हल्दी थाना क्षेत्र के सीताकुंड गांव में घटित हुई घटना अतीश कुमार उपाध्यायहल्दी (बलिया) : स्थानीय थाना क्षेत्र के सीताकुण्ड गांव मे शनिवार की शाम होली खेलते समय 40 वर्षीय युवक की मौत कुएं में गिरने से हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए जिला अस्पताल […]
दाम्पत्य कलह से उब लगाया मौत को गले
-दु:खद समाचार-माता-पिता का इकलौता पुत्र था मृतक, परिवार में कोहराम रविशंकर पांडेयबाँसडीह (बलिया) : मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में दाम्पत्य कलह ने एक युवक की जान लेली। युवक ने पत्नी से विवाद के बाद कीटनाशक का इस्तेमाल कर जीवन को समाप्त कर लिया। माता-पिता के इकलौते पुत्र के निधन के बाद परिजनों में […]

