अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

विहान विद्यापीठ में अंग्रेज़ी काव्य पाठ प्रतियोगिता का सफल आयोजन

शशिकांत ओझा

बलिया : जनपद के अग्रणी शिक्षण संस्थान विहान विद्यापीठ में विद्यार्थियों की भाषाई दक्षता एवं अभिव्यक्ति कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से अंग्रेज़ी काव्य पाठ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम विद्यालय के शैक्षणिक कार्यक्रमों की श्रृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ भाग लिया।

प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट उच्चारण, भाव-प्रदर्शन तथा मंच प्रस्तुति के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता को कक्षा एवं टीम के आधार पर विभाजित किया गया, जिसके परिणाम निम्नलिखित रहे।

टीम – A (कक्षा I–II)

प्रथम स्थान अंशिका तिवारी (I ‘A’)
द्वितीय स्थान अन्वी दुबे (I ‘B’)
तृतीय स्थान अभ्या राजे सिंह (I ‘A’)

टीम – B (कक्षा III–V)

प्रथम स्थान अंशिका चौबे (III ‘A’)
द्वितीय स्थान अनुष्का गिरी (IV ‘A’)
तृतीय स्थान रुद्र प्रताप पांडेय (III ‘B’)

टीम – C (कक्षा VI–VIII)

प्रथम स्थान पूर्वी सिंह (VIII ‘A’)
द्वितीय स्थान कौस्तुभ ओझा (VII ‘B’)
तृतीय स्थान आराध्या सिंह (VIII ‘A’)

टीम – D

प्रथम स्थान अंशिका यादव
द्वितीय स्थान भारत कृष्ण प्रसाद
तृतीय स्थान आराध्या सिंह
सर्वश्रेष्ठ एंकर आरवी यादव (IV ‘B’)

प्रतियोगिता के उपरांत प्रार्थना सभा में विजेता विद्यार्थियों को संस्था के प्रबंध निदेशक नितीश उपाध्याय द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ उनकी छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने का सशक्त माध्यम हैं। प्रधानाचार्य सीके सिंह ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें निरंतर अभ्यास एवं सृजनात्मक गतिविधियों में सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया। संस्था के अध्यक्ष अजय उपाध्याय ने अपने संदेश में कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व का समग्र विकास भी है, जिसमें इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतियोगिता का मूल्यांकन अफरीन द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थापन में सुश्री दिव्या तथा गौरव का विशेष योगदान रहा। विद्यालय परिवार की ओर से सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।