
-डा. अंबेडकर जयंती आयोजन
-नेशनल हाई पर बहेरी कैंप कार्यालय पर हुआ आयोजन
-सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने अर्पित की पुष्पांजलि

शशिकांत ओझा
बलिया : भारत के संविधान शिल्पी, देश के प्रथम कानून मंत्री, भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेडकर की जयंती मंगलवार को पूरे देश में श्रद्धा पूर्वक मनायी गई। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव, बलिया नगर विधानसभा के नेता अकमल नईम खां मुन्ना भाई ने भी अपने कैंप कार्यालय पर अपने सैकड़ों समर्थकों व सहयोगियों संग संविधान शिल्पी, भारत रत्न बाबा साहेब को उनकी जयंती के पावन पर्व पर याद किया। सभी ने बाबा साहेब को याद करते हुए उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।


समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना के राजधानी रोड स्थित कैम्प कार्यालय पर समता मूलक समाज के प्रवर्तक एवं भारतीय संविधान के निर्माता डा.बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर की जयन्ती श्रध्दा के साथ मनायी गयी। अवसर पर प्रदेश सचिव श्री खानं ने कहा कि आज आवश्यकता है कि समाज में आपसी सौहार्द की रक्षा किया जाये। क्योकि सत्ताधारी दल सौहार्द को नष्ट करने के लिए कार्य कर रहा है। जबकि समाजवादी लोग हमेशा से इसकी स्थापना के लिए कार्य करने में विश्वास रखते हैं। समारोह में सपा के वार्ड न.51 प्रत्याशी मिन्टू खान ने बाबा साहब द्वारा दलित, अल्पसंख्यक समाज के अधिकारों और समाज उत्थान के किये गये एक एक बिन्दू पर विस्तार प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार केदार ओझा और संचालन अरशल खान ने किया। इस अवसर पर एडवोकेट अफजल खां, जय प्रकाश श्रीवास्तल, वजीर कमरुल खान, शाहिद अरसल खान, मुहर्रम, नवीन सिंह डब्बू, शमसुल खान, रजी खान, फिरोज सिद्दीकी, शशिकांत ओझा, अफजल नईम, अयान खान, शाहनाज, सुनील चौरसिया आदि लोग मौजूद रहे।




