
-बंगाल विधानसभा चुनाव
मैथिली ठाकुर की तरह करेंगे रेखा पात्रा का भी झंडा बुलंद
-बिहार की अलीनगर सीट पर भी मैथिली ठाकुर को जिताया था उपेंद्र तिवारी ने
-बंगाल की हिंगलगंज सुरक्षित सीट की जिम्मेदारी संभाले हैं उपेंद्र तिवारी


शशिकांत ओझा
बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी भाजपा केंद्रीय नेतृत्व की उम्मीदों पर लगातार दूसरी बार खरा उतरने जा रहे हैं। बिहार में मैथिली ठाकुर की तरह बंगाल में रेखा पात्रा का भी झंडा बुलंद करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव में बतौर प्रभारी कार्य करने के बाद अब बंगाल चुनाव में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी को पं बंगाल के बसीरहाट जनपद में प्रवासी के रूप में नियुक्त किया है ताकि वे हिंगलगंज (जहां से रेखा पात्रा उम्मीदवार हैं) सहित अन्य विधानसभाओं को विजय दिला सके। उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और विजय का विश्वास दिखाई दे रहा है। इसी तरह पार्टी नेतृत्व ने उन्हें बिहार विधानसभा चुनाव में दरभंगा जिले का प्रवासी बनाया था और अलीनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार मैथिली ठाकुर को जिताने की जिम्मेदारी थी। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने मैथिली ठाकुर को विजयश्री दिलवाई। उसी तरह पं बंगाल में भी बसीरहाट जनपद में प्रवासी के रूप में नियुक्त किया है ताकि वे हिंगलगंज विधानसभा से रेखा पात्रा को भी निर्वाचित करा सकें। निश्चित तौर पर यदि पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी पार्टी नेतृत्व के इस उम्मीद पर भी खरा उतरते हैं तो केंद्रीय नेतृत्व की नजर में उनकी अहमियत बढ़ जाएगी।



