
-आपदा कंट्रोल रूम की तत्परता से फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला गया
-सुखद रहा संयोग, जान माल का नुक़सान नहीं कोई हताहत नहीं


शशिकांत ओझा
बलिया : जनपद के माल्देपुर क्षेत्र में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पीपा पुल के अचानक टूटने की सूचना आई। सूचना पर आपदा कंट्रोल रूम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फंसे लोगों को सुरक्षित निकाला। संयोग सुखद रहा कि जान माल का नुक़सान नहीं हुआ किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

पीपा पुल के टूटने की सूचना जैसे ही सामने आई। आपदा कंट्रोल रूम ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। मौके पर कोतवाली की पीआरबी 6430 टीम पहुंच गई। सूचना के अनुसार, पुल टूटने के कारण 5–6 लोग फंसे हुए थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए अपर जिलाधिकारी (विरा) ने अग्निशमन एवं आपात सेवा की टीम को तुरंत राहत एवं बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचने का निर्देश दिया। प्रशासन तुरंत सक्रिय हुआ जिससे राहत बचाव कार्य प्रारंभ कर दिया गया। घटना स्थल के पास में उपलब्ध एलएंडटी की स्टीमर से पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए पीपा पुल पर फंसे पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत नहीं हुआ। मौके पर नाविक भी मौजूद रहे, जिन्होंने बचाव कार्य में सहयोग किया।

