अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया की कोच करिश्मा वार्ष्णेय के निर्देशन में यूपी ने जीता पहला मैच

-स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया
-यूपी अंडर 17 की टीम ने मध्यप्रदेश को आठ विकेट से हराया
-हरियाणा के रोहतक में चल रही है यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता

शशिकांत ओझा

बलिया : स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया की 69वीं राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश अंडर 17 बालिका वर्ग की टीम ने अपना पहला मैच मध्य प्रदेश की टीम को आठ विकेट से हराकर जीत लिया। उत्तर प्रदेश की इस टीम की कोच बलिया के श्री शिव प्रसाद गुप्त इंटर कालेज टीका देवरी नगपुरा की शारीरिक शिक्षक (फीजिकल एजुकेशन टीचर) करिश्मा वार्ष्णेय है। यह प्रतियोगिता हरियाणा के रोहतक में आयोजित है।

स्कूल गेम्स फेडरेशन आफ इंडिया के क्रिकेट खेल में करिश्मा वार्ष्णेय की बतौर कोच भूमिका पिछले तीन साल से शानदार है। करिश्मा इससे पहले लगातार दो वर्ष यूपी अंडर 19 बालिका टीम की कोच रही है और यूपी दोनों वर्ष विजेता और उपविजेता रही है। गुज़रात में यूपी टीम ने गोल्ड मेडल और राजस्थान में सिल्वर मेडल अर्जित किया। इस बार करिश्मा वार्ष्णेय को अंडर 17 बालिका क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी मिली और करिश्मा वार्ष्णेय अपने सहयोगियों संग टीम लेकर हरियाणा पहुंची। यूपी का पहला मैच मध्य प्रदेश की टीम से निर्धारित हुआ। करिश्मा वार्ष्णेय का टिप्स लेकर मैदान में उतरीं यूपी की बेटियों ने मध्यप्रदेश की बेटियों को आठ विकेट से हराया। हालांकि यह शुरुआती मैच रहा पर जीत तो जीत होती है। पहली यूपी की जीत में ही कोच करिश्मा वार्ष्णेय का टिप्स खिलाड़ियों के सिर चढ़कर बोला। यूपी टीम लेकर जाने से पहले लोग बोल रहे थे देखिए करिश्मा वार्ष्णेय इस बार कैसा कमाल करती हैं। पहली जीत के बाद लगने लगा कुछ तो कमाल होगा।