
-आईसीएसई परीक्षा परिणाम
-आर्यनंदिनी के पिताजी विनय पाठक खुद हैं सिद्ध कामर्स अध्यापक

शशिकांत ओझा
बलिया : जनपद की प्रसिद्ध कथावाचिका लाडली किशोरी की पुत्री आर्यनंदनी पाठक ने इंटरमीडिएट परीक्षा (कामर्स) सेक्शन में ज़िले में सर्वाधिक अंक अर्जित कर अपने माता-पिता तथा विद्यालय का नाम रौशन किया है।

गुरुवार को आईसीएसई ने इंटरमीडिएट का रिजल्ट घोषित किया। जनपद के प्रसिद्ध विद्यालय होली क्रास स्कूल में परिणाम आते ही खुशी की लहर दौड़ पड़ी। प्रसिद्ध कथावाचिका लाडली किशोरी की बड़ी पुत्री आर्यनंदनी पाठक ने कामर्स सेक्शन में विद्यालय नहीं जनपद में सर्वाधिक अंक अर्जित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या सहित सभी अध्यापकों ने आर्यनंदनी पाठक को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। आर्यनंदनी पाठक के पिताजी विनय पाठक जनपद के सिद्ध कामर्स अध्यापक हैं। विनय पाठक की कामर्स पर पकड़ उनकी बेटी के परीक्षा परिणाम पर दिखा।

