अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

रसड़ा पुलिस ने चोरी के लैपटाप और 1.44 लाख रुपए संग दो अभियुक्तों किया गिरफ्तार

शशिकांत ओझा

बलिया : पुलिस अधीक्षक महोदय ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिये चलाये जा रहे अभियान में रसड़ा पुलिस को एक सफलता प्राप्त हुई। पुलिस ने चोरी की एक लैपटाप और चोरी के 1.44 लाख रुपए संग दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

रसड़ा पुलिस को प्रार्थना पत्र मिला था कि तीन जुलाई की शाम को प्रार्थी अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। सुबह दुकान खोला तो मेरे काउण्टर का दराज टूटा हुआ था तथा उसमे रखे हुऐ पैसे व लैपटाप गायब मिला। दिवाल को तोड़कर दरवाजा खोलकर अज्ञात के द्वारा चोरी कर लिया गया। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर दुकान में लगे सीसीटीवी फूटेज व अन्य साक्ष्यों की मदद से घटना के अनावरण तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी में जुट गई।

इसी क्रम में रविवार को रसड़ा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घटना में प्रकाश में आए फर्नीचर की दुकान पर ही काम करने वाले कारीगर अभियुक्त विशाल उर्फ अमित पुत्र कमलेश शर्मा निवासी हिता का पुरा थाना रसड़ा व उसका साथी विशाल कुमार शर्मा पुत्र जयराम शर्मा निवासी नरायन पुर थाना रसड़ा को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्तों के कब्जे से एक लैपटाप, लैपटाप चार्जर, एक अमेरिकन टूरिस्टर बैग, एक अदद लोहे की राड व एक लाख चौवालीस हजार एक सौ बरामद हुए। गिरफ्तार उपरोक्त अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सिपुर्द किया गया।