
-राजनीतिक बयान
-जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव के बयान की इन दिनों हो रही चर्चा

शशिकांत ओझा
बलिया : अगर देश का सर्वांगीण विकास करना है तो नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री व उप्र के योगी आदित्यनाथ को गृहमंत्री बनाना होगा। बिना इसके यह संभव नहीं हो सकता। उक्त कहना है उत्तर प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश महासचिव राजेश सिंह का। राजेश सिंह ने अपने इस राजनीतिक बयान पर उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

राजेश सिंह ने कहा है कि जिस तरह लालू यादव और राजद ने बिहार को लूटकर खोखला पिछडा व अराजक प्रदेश बना दिया था। ऐसी परिस्थिति को फिर पलटकर बिहार को नीतीश कुमार जैसे विकास पुरुष ने अपनी उत्कृष्ट उर्जा के द्वारा बिहार को विकास की राह पर खडा कर दिया। इसी नेतृत्व की जरूरत देश को विकास पर ले जाने के लिए चाहिए। कहा जिस तरह स्व मुलायम और अखिलेश ने यूपी को अपराधी व बीमारू प्रदेश बनाकर छोडा था यह केवल योगी के करिश्माई व्यक्तित्व का ही कमाल है कि आज उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है। इस तर्ज पर पूरे देश को योगी के नेतृत्व की जरुरत है। जिससे देश के अराजक तत्वो का माकूल इलाज हो सके।


