
-समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम
-वरिष्ठ सपा नेता मो. आजम खां पर हो रहे अत्याचार के विरोध में खड़ी हुई सपा

शशिकांत ओझा
बलिया : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री मो. आजम खां और उनके परिवार के विरुद्ध जारी अत्याचार के विरोध में समाजवादी पार्टी ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर अपनी पूरी ताकत दिखाई। सपा द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव और बलिया नगर विधानसभा के नेता अकमल नईम खां मुन्ना ने पूरे दमखम के साथ प्रतिभाग किया और विरोध प्रदर्शन में बलिया की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।




समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव और बलिया नगर विधानसभा के नेता अकमल नईम खां मुन्ना अपने साथियों के साथ दिल्ली पहुंचे और जंतर-मंतर पर समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन को ताकत दी। अकमल नईम खां मुन्ना के साथियों ने प्रदर्शन में पूरे दमखम के साथ नाराबाजी करते हुए भाजपा सरकार का विरोध किया। प्रदर्शन में सपा प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना ने कहा पूरी समाजवादी पार्टी और उत्तर प्रदेश की पूरी जनता आजम खां के साथ खड़ी है। भाजपा सरकार का अत्याचार और ड्रामा अब समाप्त होने की ओर है। उत्तर प्रदेश की जनता ने तय कर दिया है कि 2027 में उत्तर प्रदेश से भाजपा का समूल सफाया करना है। भाजपा सरकार भी इसीलिए डर से सपा नेताओं को डराने-धमकाने का प्रयास कर रही है। आजम खां और उनके परिवार पर अत्याचार इसी का हिस्सा है। समाजवादी पार्टी आजम खां साहब के साथ पूरी तरह खड़ी है।


