अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया के एआरटीओ अरुण राय का स्थानांतरण, तैनाती अभी किसी की नहीं

-स्थानांतरण का समय
-परिवहन मंत्री का जिला है बलिया, एआरटीओ तैनाती में तो लगेगा समय

शशिकांत ओझा

बलिया : प्रदेश में इन दिनों स्थानांतरण का दौर चल रहा है। इसी क्रम में बलिया के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) का स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर अभी किसी की तैनाती नहीं हुई है। बलिया वर्तमान में परिवहन मंत्री का जिला है तो यहां एआरटीओ तैनाती में थोड़ा समय तो लगना ही है।
बलिया में पिछले काफी दिनों से एआरटीओ पद पर अरुण कुमार राय की तैनाती दी। एआरटीओ प्रशासन और एआरटीओ प्रवर्तन दो पदों पर वह बने हुए थे। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से भी उनकी ठीक-ठाक बनती थी। एआरटीओ का स्थानांतरण मिर्जापुर में एआरटीओ प्रवर्तन के पद पर हुआ है। बलिया में अभी किसी अधिकारी की तैनाती नहीं हुई है। चर्चा है कि एआरटीओ अपना स्थानांतरण रोकवाने की शायद जुगत में हैं और लोगों को उम्मीद है कि वह सफल भी हो जाएंगे। जब तक कोई आता नहीं तब तक तो वैसे भी उन्हें जाना नहीं है, कारण परिवहन मंत्री का जिला बिना एआरटीओ के कैसे रहेगा।