अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया में बतौर एआरटीओ बने रहेंगे अरुण राय,स्थानांतरण हुआ निरस्त

-ट्रांसफर कैंसिल
-परिवहन मंत्री के जिले का एआरटीओ तुरंत बदलना आसान नहीं होता
-परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के विशेष करीबी हैं अरुण कुमार राय

शशिकांत ओझा

बलिया : प्रदेश में चल रहे मिशन स्थानांतरण के दौर में एक नया अध्याय जुड़ा है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) बलिया का हुआ स्थानांतरण निरस्त भी हो गया है। अरुण राय एआरटीओ बलिया बने रहेंगे।
परिवहन विभाग में इन दिनों बलिया जनपद का विशेष महत्व है। कारण की जनपद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का है। लंबे समय से बलिया में तैनात एआरटीओ अरुण कुमार राय का स्थानांतरण एआरटीओ प्रवर्तन मिर्जापुर के पद पर हुआ था। उनके स्थान पर किसी अधिकारी का स्थानांतरण नहीं होने पर जनपद में कयासबाजी का दौर शुरू हो गया था। लोग चर्चा करने लगे थे। स्थानांतरण के कुछ घंटे बाद ही तय हो गया कि अरुण राय एआरटीओ बलिया बने रहेंगे। अरुण राय को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का करीबी भी माना जाता है। अरुण राय एआरटीओ का निरस्त स्थानांतरण यह संदेश दिया कि बलिया अभी अरुण राय को ही चलाना है।