अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सरकार की उपलब्धि और मिशन 2027 का मंत्र दिया पूर्व विधायक संजय यादव ने

-मंडल मासिक बैठक
-भाजपा मंडल पंदह की बैठक में उमड़ा वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का जनसैलाब
-पूर्व विधायक संजय यादव रहे मंडल मासिक बैठक के मुख्य अतिथि

शशिकांत ओझा

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देश के क्रम में आयोजित हो रही मंडल मासिक बैठक के क्रम में रविवार को विधानसभा सिकंदरपुर के पंदह मंडल की मासिक बैठक बाछापार ग्राम पंचायत सचिवालय के सभागार में हुई। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक संजय यादव ने बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सहभागिता किया। पूर्व विधायक संजय यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धि विस्तार से बताया और मिशन विधानसभा 2027 की सफलता का मंत्र दिया।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा विधानसभा का चुनाव दिसंबर महीने में होना लगभग तय है इसलिए सभी को पूरी ईमानदारी और मनोयोग से जुड़ना है। कहा बूथ की रचना फिर से जांचना पार्टी का लक्ष्य है इसलिए बैठक बहुत आवश्यक है। अभियान की तरफ पार्टी बढ़ रही है। सरकार की उपलब्धि जनता तक पहुंचाया जाए। सात जून को पार्टी के 12 वर्ष पूरा हुआ है। सरकार की उपलब्धि जनता तक लगातार पहुंचाया जाए। जनता के बीच जाएंगे तो उनकी दिक्कत पता चलेगी। सरकार की किसी योजना से किसी को वंचित नहीं किया जाता। हो सकता है विरोधी भी साथ आ जाएं। बंगाल में सभी ने भाजपा को स्नेह दिया। बंगाल विजय की चर्चा दुनिया भर में है। पार्टी के मंत्र सबका साथ सबका विकास का अनुपालन करना है। विरोधी का विरोध कुछ कम भी हो जाए तो वह विजय ही है। संगठन का विस्तार पार्टी की सोच है और सिकंदरपुर विधानसभा उस पर अमल कर रही है। संगठन की संख्या बढ़ाए ताकि विरोधी देखकर ही धराशाई हो जाए। प्रत्येक मतदाता तक पहुंचना लक्ष्य है। मन की बात में सभी को बुलाने का प्रयास करें। मतदाताओं से जुड़ने का यह माध्यम है। कहा मतदाता सूची का करें अध्ययन, कोई मतदाता छूटने न पाए। पूर्व विधायक संजय यादव ने सरकार की उपलब्धि गिनाई। बैठक में बृजेश सिंह, संतोष यादव, ओमप्रकाश यादव, रामजी सिंह, वेदप्रकाश श्रीवास्तव, विजय गुप्ता, ओपी यादव, संध्या, ज्ञान प्रकाश राय, ओमप्रकाश यादव, रामजी सिंह, मुन्ना शर्मा आदि ने अपने विचार रखे। अध्यक्षता महेंद्र गुप्ता पूर्व प्रधान, संचालन दयाशंकर भारती, ने किया।

वक्ताओं ने यह भी कहा

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चिकित्सा, शिक्षा, न्यायालय में बेहतर तलाश करते हैं तो चुनाव में जाति क्यों देखते हैं, बेहतर उम्मीदवार और पार्टी को चुनना चाहिए। भाजपा और संजय यादव ही सिकंदरपुर में सबसे बेहतर हैं। कुछ वक्ताओं ने यह भी कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव में पंदह मंडल हार गया था इस बार बदला लेना है। पूर्व विधायक संजय यादव नाम नहीं ब्रांड हैं। बूथ पर जातिगत वोट सहेजें। मंडल की मासिक बैठक में संजय यादव को विधायक बनाने का निर्णय सभी ने लिया। कुछ ने कहा पूर्व विधायक संजय यादव के क्षेत्र में सर्वाधिक चलने का रिकार्ड बन गया है। मिशन विधानसभा के लिए यूथ को जोड़ना प्राथमिकी होनी चाहिए। एक वक्ता ने कहा मथुरा में कृष्ण कन्हैया, सिकंदरपुर में संजय भैया।