अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नौ जून से बलिया में बहेगी शिव पुराण अध्यात्म की गंगा : दयाशंकर सिंह

-मीडिया से रुबरु परिवहन मंत्री
-प्रसिद्ध शिव पुराण वाचक पं. प्रदीप मिश्र का हो रहा आगमन
-09 जून से 15 जून तक होगी शिव पुराण कथा, लाखों करेंगे श्रवण
-कथा पंडाल में कोई नहीं होगा वीआईपी, जो पहले आएगा आगे बैठेगा

शशिकांत ओझा

बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री, बलिया नगर विधानसभा के विधायक दयाशंकर सिंह शनिवार को लोनिवि डाक-बंगला में मीडिया से मुखातिब हुए। विषय था शिव पुराण कथा कार्यक्रम की जानकारी देना। कहा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शिव पुराण कथा वाचक पं प्रदीप मिश्र का आगमन हो रहा है। 09 जून से 15 जून तक शिव पुराण कथा होगी।

मीडिया को बताते हुए परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा बाबा बालखंडी नाथ परिसर में भव्य शिव महापुराण कथा का आयोजन किया गया है। अंतरराष्ट्रीय कथावाचक भागवत भूषण पं. प्रदीप मिश्रा के मुखारविंद से शिव महापुराण का अमृतमय प्रवचन होगा। ​आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए व्यापक प्रबंध किए है। लगभग 50 एकड़ क्षेत्र में विशाल पंडाल का निर्माण किया गया है, जिसमें एक साथ लाखों श्रद्धालु कथा श्रवण कर सकेंगे।

भीड़ प्रबंधन के लिए प्रवेश और निकास के 14 अलग-अलग मार्ग बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए अलग अलग बड़े पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। श्रद्धालुओं के भोजन का भी प्रबंध है।कथा पंडाल से लगभग एक किमी दूर भोजन प्रबंध रहेगा। परिवहन मंत्री ने कहा प्रत्येक तीन वर्ष पर आने वाले अधिमास में विशेष पूजा पाठ का आयोजन होता है। पिछले अधिमास में भी प्रेम भूषण जी महराज का आगमन हुआ था। इस बार प्रदीप मिश्र जी का हो रहा है, बलिया में उनका प्रथम आगमन है। परिवहन मंत्री ने जोर देकर कहा इस कथा में वीआईपी कल्चर समाप्त कर दिया गया है जो पहले आएगा आगे बैठेगा। एलईडी का प्रबंध हर जगह रहेगा। परिवहन मंत्री ने मीडिया से समर्थन का सहयोग मांगा। प्रेसवार्ता के दौरान पूर्व मंत्री छट्ठू राम, पूर्व प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू भी मौजूद रहे।