अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

ज्येष्ठ अधिमास की नवमी तिथि को सहतवार में नीरज सिंह गुड्डू का बड़ा मंगल

-धार्मिक आयोजन
-सहतवार बड़ा पोखरा पर स्थापित बजरंगबली मंदिर पर भव्य पूजन
-सहतवार बाजार के पंच मंदिर पर भव्य भंडारा, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद
-वरिष्ठ सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू और सहतवार चेयरमैन सरिता सिंह ने की सेवा

शशिकांत ओझा

बलिया : धार्मिक गतिविधियों में खुद को सरोबर रखने वाले बांसडीह विधानसभा के वरिष्ठ सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने ज्येष्ठ अधिमास की नवमी तिथि मंगलवार को सहतवार नगर पंचायत में बड़ा मंगल का आयोजन किया। बड़ा पोखरा के तट पर स्थापित हनुमान जी मंदिर पर विधिवत पूजन अर्चन हुआ । हनुमान जी मंदिर में बजरंगबली को 1100 सौ लड्डू भी चढ़ाया गया। पूजन के बाद भवन भी हुआ जिसमें नगर पंचायत और बांसडीह विधानसभा सहित जनपद के विकास के लिए आहूति दी गई। पंच मंदिर पर भव्य भंडारा हुआ जिसमें हजारों लोगों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू और चेयरमैन सहतवार सरिता सिंह ने मनोयोग से सभी की सेवा की।

नगर पंचायत सहतवार में प्रतिवर्ष की भांति वरिष्ठ सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने बड़ा मंगल का कार्यक्रम आयोजित किया। बड़ा पोखरा पर हनुमान जी की विधिवत पूजा अर्चना की। इस दौरान 1100 लड्डू चढ़ाया गया। पूजा के पश्चात पंच मंदिर परिसर में भव्य भंडारा प्रारंभ हुआ। नीरज सिंह गुड्डू की धर्मपत्नी चेयरमैन सरिता सिंह ने सबसे पहले विप्रजनों को स्वयं के हाथों भोजन ग्रहण कराया। उसके बाद भंडारा प्रारंभ हुआ। भंडारा शुरुआत में सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू ने सभी को शर्बत पिलाया और भंडारा का प्रसाद लेने के लिए पतल चलाया। भंडारा देरशाम तक चला। हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।