
-शिष्टाचार मुलाकात
-विधानसभा बैरिया की समस्याओं को लेकर हुई गहन वार्ता
-उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने दिया सकारात्मक आश्वासन

शशिकांत ओझा
बलिया : विधानसभा बैरिया के वरिष्ठ भाजपा नेता सीबी मिश्र ने प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद जी से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। दोनों नेताओं के इस आत्मीय भेंट में बैरिया विधानसभा पर गहन चर्चा हुई। उपमुख्यमंत्री ने भी सकारात्मक आश्वासन दिया।

शिष्टाचार मुलाकात वार्ता में कुशवाहा समाज के मौर्यवंशी शासक सम्राट अशोक के जीवन वृत्त को अक्षुण बनाये रखने हेतु उनके जन्म दिन पर उ प्र में एक दिन के अवकाश देने की घोषणा हेतु पत्रक सौंपा गया। इसके अतिरिक्त कुशवाहा/ मौर्या /वर्मा/शाक्य /सैनी /महतो समाज के उत्थान के लिए लव-कुश बोर्ड के गठन हेतु दूसरा पत्रक भी सौंपा गया। उपमुख्यमंत्री ने दोनों मांगों एवं विधानसभा बैरिया पर दिए गए सुझावों पर अपनी सकारात्मक दृष्टि कोण अपनाते हुए आश्वस्त किया। इस दौरान मनीष मौर्य आयीटी संयोजक विधानसभा बैरिया एवं संतोष पांडेय सह संयोजक ने अंगवस्त्रम एवं महर्षि भृगुमुनि एवं दर्दर मुनि के तैल चित्र से उपमुख्यमंत्री का सम्मान किया।




