अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

विधानसभा फेफना बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में फूंका गया विधानसभा का चुनावी बिगुल

-भारतीय जनता पार्टी
-बालाजी उत्सव गृह में वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
-पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अतिथियों सहित सभी कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

शशिकांत ओझा

बलिया : आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी द्वारा फेफना में बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम बुधवार को फेफना विधानसभा के एक निजी होटल में संपन्न हुआ, जिसमें फेफना विधानसभा क्षेत्र के बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा बड़ी संख्या बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए।

सम्मेलन के मुख्य अतिथि मऊ भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला महामंत्री संजीव कुमार डंपू, मंडल अध्यक्ष उमेश सिंह, आर्केश दुबे, प्रशांत राय बंटी और सर्वानंद तिवारी, चितबड़ागांव चेयरमैन अमरजीत सिंह, उपेंद्र पांडेय, भरत राय विधानसभा संयोजक टुनटुन उपाध्याय सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दिन दयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन से प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि प्रवीण कुमार गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता बढ़ाने, मतदाताओं से निरंतर संपर्क बनाए रखने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का मंत्र दिया। साथ ही चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को सशक्त बनाना तथा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करना रहा। इस दौरान संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा की गई और क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं एवं लंबित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ। श्री गुप्ता ने बूथ कार्यकर्ताओं को भाजपा की नींव को ईंट बताया । कहा कि आपको गर्व होना चाहिए कि आप विश्व की सबसे मजबूत एवं बड़े संगठन के अंग हैं। कहा कि पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव भारी बहुमत से हैट्रिक लगाएगी। उन्होंने प्रत्येक बूथों पर 75 प्रतिशत मत प्राप्त करने का लक्ष्य रखा। कहा कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता तक कैसे पहुंचे इसके लिए सरकार संगठन एवं आम जन के बीच सेतु का कार्य करें। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि क्षेत्र के पूर्व विधायक एवं मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि फेफना विधानसभा ऐसी विधानसभा हैं जिसके कार्यकर्ता चुनाव में ही नहीं अपितु पूरे 5 वर्ष क्षेत्र में सक्रिय रहते हैं। कहा कि इन देवतुल्य कार्यकर्ताओं के बदौलत हमने विपरीत परिस्थिति में 2012 में कमल खिलाया एवं 2017 में पुनः ऐतिहासिक विकास की शुरुआत की, उस विकास को पुनः रफ्तार देने के लिए 2027 में हमें समन्वित प्रयास करना हैं ताकि प्रदेश में तीसरी बार मोदी जी के कुशल निर्देशन में एवं योगी जिनके नेतृत्व में परचम फहरा सकें। कहा कि मेरे लिए प्रत्येक कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि हैं, चाहें विधायक नहीं रहा हूं, रहा हूं या आज भी भविष्य में भी उसी संकल्प के साथ आपके बीच, आपके सुख दुख में रहूंगा जिस संकल्प के साथ 26 वर्ष पूर्व आपके बीच आया था। कहा कि आपसे हम लोग 5 वर्ष के अंतराल पर एक वोट की अपेक्षा करते हैं और आपके बीच सदैव साथ रहने का वादा करते हैं। कार्यक्रम में सभी पदाधिकारियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और कार्यकर्ताओं से पूरी मजबूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। सम्मेलन का समापन संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ। सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्रम, पार्टी का पटका टोपी एवं सरकार की उपलब्धि के बुकलेट वितरण के साथ संपन्न हुआ। सम्मेलन में पार्टी के शहीद कार्यकर्ता विनोद राय की 10वीं श्रद्धांजलि सभा गरिमापूर्ण तरीके से मनाने के लिए 12 अगस्त को सभी कार्यकर्ताओं को नरही पहुंचने का आह्वान किया गया।