
-पुलिस को सफलता
-दोनों अभियुक्तों ने नाबालिग लड़कियों को किया था अपहृत
-लड़कियों को पुलिस ने किया परिजनों को सकुशल सिपुर्द

शशिकांत ओझा
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने निर्देशन में अपराध रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में फेफना और सुखपुरा पुलिस को एक ही प्रकार की एक एक सफलता प्राप्त हुई। पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को अपहृत करने वाले अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

फेफना पुलिस टीम ने फेफना सिहांचवर मोड़ से अभियुक्त रवि राजभर पुत्र बिहारी राजभऱ ग्राम सुल्तानपुर (पक्काकोट) थाना फेफना को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर एक नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगाने का मुकदमा पंजीकृत था। सुखपुरा पुलिस टीम ने अभियुक्त सूरज राजभर पुत्र जोगी राजभर ग्राम भरटोलिया छाता थाना बांसडीह रोड को हनुमानगंज से शंकरपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित मोड़ के पास से गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर नाबालिग लड़की को अपहृत करने का मुकदमा पंजीकृत था। दोनों थानों की पुलिस ने अपहृत लड़कियों को उनके परिजनों को सकुशल सिपुर्द कर अभियुक्तों को न्यायालय के सिपुर्द किया।






