अन्य खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

12 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप, शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

-कलंकित हुई गुरु-शिष्य की परंपरा
-सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव का मामला, पुलिस कर रही गहन जांच

शशिकांत ओझा


बलिया : सुखपुरा थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय के एक शिक्षक पर 12 वर्षीय छात्रा से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। मामले में छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की गहन जांच प्रारंभ कर दी है।

पीड़ित छात्रा की मां ने सुखपुरा थाने में तहरीर देकर शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार, बसंतपुर दक्षिण टोला स्थित कंपोजिट विद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा ने आरोप लगाया है कि 27 अगस्त को सुबह करीब 11:30 बजे विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार राय ने उसे गलत तरीके से स्पर्श किया और छेड़छाड़ की। घटना के बाद छात्रा कथित तौर पर भयभीत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद छात्रा की मां ने सुखपुरा थाने पहुंचकर शिक्षक के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना प्रभारी रत्नेश कुमार दुबे ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस विधिक कार्रवाई के साथ ही घटना से जुड़े सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है।