
-विधान परिषद चुनाव
-नगर के होटल आरती इन में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मौजूदगी में तैयारी बैठक

शशिकांत ओझा
बलिया : वाराणसी स्नातक निर्वाचन खंड के उम्मीदवार केदार सिंह (पूर्व एमएलसी ) एवं शिक्षक एमएलसी के उम्मीदवार डा. प्रमोद मिश्रा (पूर्व एमएलसी) के चुनाव में विधानसभा फेफना के वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री नारद राय पूरे मनोयोग से जुट गए हैं। प्रत्येक दशा में चुनाव अपने पक्ष में करना पूर्व मंत्री नारद की मंशा बन गया है।


चुनाव की तैयारी के संदर्भ में विधानसभा बलिया के विकास खण्ड हनुमानगंज एवं बलिया नगर के वरिष्ठ लोगो की बैठक होटल आरती इन में गुरुवार को सम्पन्न हुई। बैठक में चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के मुख्य अतिथि परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह रहे। बैठक में चुनाव के प्रभारी विजय राजभर (पूर्व विधायक) सहित बहुतायत वरिष्ठ नेताओं ने अपना विचार रखा। चुनाव जितने की रणनीति बनाकर उस पर मनोयोग से जुटने का संकल्प सभी ने लिया। बैठक में देवेंद्र यादव, अवनीश शुक्ल, अरुण सिंह बंटू, सुनीता श्रीवास्तव, सोनी तिवारी, संतोष सिंह, सचिदानंद सिंह, मनोज सिंह, राजेश सिंह, रमेश राय, संजीव कुमार बंटू, श्वेता राय आदि की सहभागिता रही। बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ भाजपा नेता अरविन्द शुक्ला एवं संचालन सुरजीत सिंह परमार ने किया।






