
-पुलिस को सफलता
-लखनेश्वरडीह मंदिर से चोरी हुए छत्र नाग आदि को पुलिस ने किया बरामद

शशिकांत ओझा
बलिया : पुलिस अधीक्षक के निर्देश के क्रम में अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के क्रम में चलाए जा रहे अभियान में रसड़ा पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने मुठभेड़ में एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास लखनेश्वरडीह मंदिर से चोरी सामान भी बरामद हुआ।



पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से लूटी गयी लखनेश्वर दिह मंदिर ग्राम आमघाट थाना रसड़ा बलिया से चोरी हुआ छत्र वजन 1.50 किग्रा और नाग वजन करीब 1.80 किग्रा, (कुल वजन 3.30 किग्रा) तथा पंच मंदिर ग्राम पाली थाना कासिमाबाद गाजीपुर से राधाकृष्ण मंदिर से चोरी मुकुट की गलाई हुई चादी वजन 300 ग्राम तथा 01 अदद लोहे की राड व 01 अदद पिलास व 01 अदद पेचकस व टेप बरामद हुआ है। अभियुक्त के कब्जे से 02 नाजायज तमंचा व 02 खोखा कारतूस व 02 जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रसड़ा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध कार इनोवा बिना नम्बर प्लेट के चला रहे व्यक्तियों को रुकने का इशारा किया गया, परन्तु कार चालक द्वारा कार रोककर भागने का प्रयास किया जिनका थाना रसड़ा पुलिस द्वारा पीछा किया गया। कार में सवार व्यक्तियों द्वारा अपने को पुलिस से घिरता देख पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया, पुलिस पार्टी द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में दो बदमाश जिशान आलम पुत्र जब्बार मियां निवासी ढाका झिटकही थाना पचपकडी जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार व चन्द्रशेखर कुमार पुत्र राजेन्श्वर महतो निवासी गम्हरिया खुर्द थाना आदापुर जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार किया।

घायल अभियुक्तों से पूछताछ के बाद पुलिस ने सूरज पासवान पुत्र वीरेन्द्र पासवान निवासी बेनीपुर थाना केसरिया जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार, चन्द्र शेखर कुमार पुत्र जगत सिंह निवासी इनरवा थाना लखौरा जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार, बाला लखन्दर कुमार पत्र रामकिशेर पासवान निवासी कोदरपट थाना जितना जिला मोतीहारी पूर्वी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार किया।



