Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

बोलेरो के धक्के से शौचादि को निकली युवती की मौत

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : फेफना थाना क्षेत्र के सागरपाली चट्टी पर रविवार की सुबह बोलेरो के धक्के से एक युवती की मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोनी कुमारी पुत्री शिवजी गोड़ (15) निवासी अराजीमाफी सागरपाली अपनी मां के साथ सुबह घर से निकली थी। नियमित शौचादि के लिए जाने का क्रम था। जैसे ही वह नेशनल हाईवे पर आए तेज गति से आ रही एक बोलेरो ने धक्का मार दिया। जब तक कोई कुछ समझ पाता सोनी की मौके पर ही मौत हो गयी। इस हादसे में उसकी मां भी आंशिक रूप से घायल हो गयी। ग्रामीणों ने कुछ बवाल भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवती के निधन से गांव में बहुत शोक था।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking