Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

अटेवा बलिया ने नए साल के पहले ही दिन शुरू किया ‘जागो अटेवियन्स जागो’ अभियान

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : पुरानी पेंशन की बहाली के लिए नए साल के पहले ही दिन से अटेवा बलिया के पदाधिकारियों ने कमर कस लिया है। पुरानी पेंशन की मांग के आंदोलन का जनपद के कोने-कोने में प्रचार-प्रसार कर सभी पेंशन विहीन कर्मचारियों से व्यापक समर्थन प्राप्त करने और जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को चंद्रशेखर उद्यान परिसर से अटेवा बलिया द्वारा ‘जागो अटेवियन्स जागो’ अभियान का आग़ाज़ किया गया।

जिला संयोजक समीर पाण्डेय ने इस अवसर पर पुरानी पेन्शन को कार्मिक के लिए आवश्यक बता कर अटेवा द्वारा अब तक के संघर्ष का वृतांत प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि अटेवा के संघर्ष का ही प्रतिफल है कि प्रत्येक राजनीतिक दल पुरानी पेंशन की जरूरतों को न केवल समझ रहे हैं। बल्कि मुखर होकर समर्थन भी दे रहे हैं। उपाध्यक्ष लाल बहादुर शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि इस अभियान से पेंशन आंदोलन को और मजबूती मिलेगी। बैठक में सर्वसम्मति से अटेवा के जिला कार्यकारिणी सदस्य विनय राय को इस अभियान का कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया। इस कार्यक्रम में संजय पाण्डेय, संजीव कुमार सिंह, धीरेंद्र राय, अशोक तिवारी, पंकज राय, अरुण कुमार, अनिल कुमार, संजय कुमार, राजेश कुमार, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking