Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राज्य

तीन जनवरी को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सिकंदरपुर में

-पिछड़ा वर्ग सम्मेलन
-फूलों की नगरी सिकंदरपुर के चेतन किशोर मैदान में आयोजन, तैयारी लगभग पूर्ण
-विधायक संजय यादव आयोजन को अविस्मरणीय बनाने में मनोयोग से जुटे

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : विधानसभा सिकंदरपुर के लोगों को नए वर्ष पर विभिन्न योजनाओं का उपहार देने के लिए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य स्वयं आ रहे हैं। नववर्ष के तीसरे दिन ही (03 जनवरी को) उपमुख्यमंत्री सिकंदरपुर की जनता को उपहारों का गिफ्ट देंगे। मौका रहेगा सिकंदरपुर विधानसभा के पिछड़ा वर्ग सम्मेलन का और स्थान रहेगा मशहूर चेतन किशोर का मैदान। विधायक संजय यादव की देखरेख में आयोजन स्थल पर तैयारियां लगभग पूर्ण हो चुकी हैं। सम्मेलन में ऐतिहासिक भीड़ जुटेगी।

(चित्र परिचय- सांसद रवींद्र कुशवाहा जिलाध्यक्ष जेपी साहू के साथ आयोजन स्थल का निरीक्षण करते विधायक संजय यादव)

विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर में पार्टी ने पिछड़ा वर्ग सम्मेलन करने का निर्णय लिया है। फेफना में किसान सम्मेलन हुआ था। फेफना में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह आए थे तो सिकंदरपुर पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे हैं।

सिकंदरपुर के ऐतिहासिक चेतन किशोर मैदान को आयोजन स्थल के लिए चुना गया है। आयोजन स्थल को अविष्मरणीय सम्मेलन के लिए तैयार किया गया है। आयोजन स्थल पर शनिवार को सांसद रवीन्द्र कुशवाहा और जिलाध्यक्ष जेपी साहू के साथ विधायक संजय यादव ने निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। विधायक संजय यादव ने कहा कि आयोजन की तैयारी लगभग पूरी हो गई है। आयोजन में विधानसभा सहित पूरे जनपद से भाजपा जन सहभाग करेंगे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking