Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

छात्रनेता बृजेश सिंह ‘गाट’ व पुनीत पाठक ने किया नामांकन, समर्थकों में दिखा भारी उत्साह

-विधानसभा चुनाव 2022
-कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुआ जुटान

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : विधानसभा चुनाव 2022 नामांकन के क्रम में सोमवार को कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन किया। सिकंंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से छात्रनेता बृजेश सिंह गाट और बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से पूर्वमंत्री बच्चा पाठक के पौत्र पुनीत पांडेय ने नामांकन किया। नामांकन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह दिखा।

(सिकंंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से पर्चा भरने जाते बृजेश सिंह गाट)
(बांसडीह से पर्चा भरने जाते कांग्रेस उम्मीदवार पुनीत पाठक)

सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी बृजेश सिंह ‘गाट’ ने कलेक्ट्रेट में अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वविजय सिंह, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय समेत सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नामांकन जुलूस में शामिल हुए। नामांकन के बाद बृजेश सिंह ‘गाट’ ने कहा कि सिकंदरपुर की जनता इस बार मुझे विधानसभा में भेजकर इतिहास रचने जा रही है।
बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से बच्चा पाठक के पौत्र ने विधानसभा के लिए नामांकन किया। नामांकन के दौरान पुनीत पाठक के साथ प्रदेश उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह जी, प्रदेश महासचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह, जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय, प्रदेश सचिव कैलाश चौहान उपस्थिति मे कांग्रेस भवन से कलेक्ट्रेट तक जाकर अपने प्रत्याशियों का नामांकन कराया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking