

-पीठाधीश्वर कौशलेंद्र गिरि ने श्रीनाथ मठ मंदिर में कराया विधिवत पूजन
-पीठाधीश्वर कौशलेंद्र गिरि जी महाराज और पूर्व मंत्री नारद राय ने की मंत्रणा

शशिकांत ओझा
बलिया : विधानसभा फेफना के वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय ने श्रीनाथ मठ मंदिर रसड़ा में दर्शन पूजन किया और पीठाधीश्वर कौशलेंद्र गिरि जी महाराज से शिष्टाचार मुलाकात कर आशीर्वाद भी लिया।
वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मंत्री नारद राय अपने साथियों के साथ रसड़ा श्रीनाथ मठ मंदिर पहुंचे। पीठाधीश्वर कौशलेंद्र गिरि जी महाराज ने उन्हें विधिवत पूजन अर्चन कराया।






पूजन अर्चन के बाद पूर्व मंत्री नारद राय ने पीठाधीश्वर कौशलेंद्र गिरि जी महाराज से शिष्टाचार मुलाकात की। पीठाधीश्वर कौशलेंद्र गिरि जी महाराज को अंगवस्त्रम भी भेंट किया। पीठाधीश्वर महाराज और पूर्व मंत्री नारद राय की कई विषयों पर चर्चा भी हुई। इस दौरान पूर्व मंत्री नारद राय संग शंकर राय पूर्व जिला पंचायत सदस्य गाजीपुर, अवधेश राय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, राजेश सिंह पूर्व प्रधान, कमलेश सिंह, मनोज सिंह पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष, रामजी सिंह, भुनेश्वर राय, शिवजी सिंह, अवनीश राय, शैलेश पाठक, विपिन तिवारी, कर्फ्यू सिंह, कमलेश राय प्रधान, विक्की राय, दानिश अंसारी सहित आदि मौजूद रहे।

