Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

जनता दल युनाइटेड नेता उम्मीदवार अवलेश सिंह ने पंचगांवा में जगाया अलख

(दौलतपुर में नुक्कड़ सभा करते अवलेश सिंह)

-विधानसभा चुनाव प्रचार
-नरहीं से प्रारंभ करते हुए दौलतपुर गांव तक पहुंचा काफिला
-सुरापली, कैथवली, बड़ौ, दौलतपुर और फिरोजपुर में किया जनता दर्शन
-तीर निशान और अवलेश को लोगों ने किया बहुत पसंद और अभिनंदन

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने से खफा नेता अवलेश सिंह ने मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली जनता दल युनाइटेड की सदस्यता ग्रहण कर फेफना विधानसभा क्षेत्र से मैदान में ताल ठोक दिया है। नामांकन के बाद अवलेश सिंह ने क्षेत्र में चुनाव प्रचार भी प्रारंभ कर दिया है। उनका कहना है कि वे फेफना के लोगों के सम्मान को बचाने तथा यथोचित विकास के लिए चुनाव में आना पड़ा। कहा भाजपा के जनप्रतिनिधि ने क्षेत्र को बड़ा ठगा है। हमें उस अपमान का बदला लेना है।

(पंचगांवा में जदयू उम्मीदवार अवलेश सिंह)

शुक्रवार को प्रचार अभियान के क्रम में अवलेश सिंह ने पंचगांवा क्षेत्र में डोर-टू-डोर भ्रमण करते हुए लोगों से आशीर्वाद मांगा। नरही से शुरुआत करने के बाद सुरापाली, बड़ौदा, फिरोजपुर और दौलतपुर गांव में जदयू नेता अवलेश सिंह और नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड के चुनाव चिह्न को लोगों ने बहुत पसंद किया। अवलेश सिंह ने मैदान में आने से फेफना विधानसभा क्षेत्र की लड़ाई त्रिकोणीय हो गयी है।

———————————-

कमल के फूल को काटने और साइकिल पंचर करने कि क्षमता तीर में ही है

बलिया : अवलेश सिंह जब पंचगांवा गांव में भ्रमण कर रहे थे तो एक अजीब चर्चा प्रारंभ हो गई। लोगों ने यह कहना प्रारंभ किया कि कमल के फूल को काटने और साइकिल को पंचर करने का माद्दा तीर में ही है। नीतीश कुमार की पार्टी ने बिहार में सरकार के दौरान विकास का अपना माडल प्रस्तुत भी किया है। भोजपुरी में लोग कहते देखे गए कि तीरीए फूल के काटी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking