Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

विधानसभा क्षेत्र सिकंंदरपुर में भाजपा का मुख्य चुनाव कार्यालय अमल में

-विधानसभा चुनाव प्रचार
-सांसद रवींद्र कुशवाहा और विधायक संजय यादव ने फीता काटकर किया उद्घाटन
-यहीं से संचालित होंगी विधानसभा उम्मीदवार संजय यादव की चुनावी गतिविधियां

बलिया : विधानसभा चुनाव के मिशन प्रचार में जुटे भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सिकंंदरपुर के विधायक संजय यादव का मुख्य चुनाव कार्यालय शुक्रवार को विधिवत उद्घाटित हुआ। सांसद रवींद्र कुशवाहा ने विधायक संजय यादव के साथ मंत्रोच्चार व पूजा-पाठ के पश्चात फीता काटकर कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया।

(विधानसभा क्षेत्र के मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन)


सिकन्दरपुर-बेल्थरारोड मार्ग पर भाजपा का चुनाव कार्यालय उद्घाटन समारोह पर सांसद विधायक द्वारा विधिवत पूजन अर्चना किया गया। भगवान से विजयश्री की प्रार्थना भी की। समर्थकों और कार्यकर्ताओं से खचाखच भरे कार्यालय का माहौल देखते ही बन रहा था। विधानसभा क्षेत्र के कोने कोने से आये सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने भाजपा के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सांसद ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में कार्यकर्ताओं से डोर टू डोर सम्पर्क अभियान चलाने का आह्वान किया गया।

वहीं भाजपा प्रत्याशी विधायक संजय यादव ने समर्थकों की हौसला-अफजाई करते हुए कहा कि आपका जोश और जुनून प्रमाणित करता है कि भाजपा को लोगों के दिलों से दूर करने की विरोधियों की कोशिश नाकाम साबित हो रही है। प्रदेश में भाजपा की दोबारा वापसी कोई रोक नहीं सकता है। 10 मार्च को सिकन्दरपुर की आम आवाम की जीत के साथ ही यह औपचरिकता भी पूरी हो जाएगी। इस दौरान विधायक ने एक बार फिर क्षेत्र के विकास के संकल्प को दोहराया। इस मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन डॉ रविन्द्र वर्मा, अरविंद राय, मोहन गुप्ता, घनश्याम सिंह, मनोज सिंह, मनीष सिंह, जितेंद्र यादव, मंटू सिंह, विशाल राजभर, अजय राजभर, राजेन्द्र सिंह, क्षितिज प्रताप सिंह, ओमजी यादव,गजेंद्र सिंह, वीरेंद्र राजभर, अशोक वर्मा , दीपक सिंह, शोभन राजभर, त्रिलोकी वर्मा, रामाशंकर वर्मा,सुनील सिंह, बच्चा सिंह, अनिल पाण्डेय, तनुज प्रताप सिंह,मनीष पांडेय, विक्की सिंह, मैनेजर चौहान, संतोष यादव, चन्दन राय, संजय जयसवाल, गणेश सोनी,रविन्द्र वर्मा आदि मौजूद थे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking