Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

पांच वर्षीय बालिका का मिला शव, मचा हड़कंप

-दु:खद समाचार
-शहर कोतवाली के रामपुर महावल में मनसा बाबा मंदिर के पास मिला शव

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के रामपुर महावल में शनिवार की सुबह एक छह वर्षीय बालिका का शव मिलते ही हड़कम्प मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
सुरेश की छह वर्षीय पुत्री अनन्या शुक्रवार को घर से गायब थी। परिवार वाले उसे खोजने की काफी कोशिश किये, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। शनिवार की सुबह अनन्या का शव शहर कोतवाली क्षेत्र के मनसा बाबा स्थान के पास एक अहाते में लोगों ने देखा। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ पहुंचे पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ व कोतवाल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दो को पुलिस ने किया गिरफ्तार

पांच वर्षीय बालिका की मौत के प्रकरण में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तत्काल गिरफ्तारी यह बताने के लिए पर्याप्त है कि पुलिस मामले को लेकर मुस्तैद है

नरबलि की चर्चा की भी उठीं अटकलें

विधानसभा चुनाव सिर पर है। पांच वर्षीय बालिका का शव मिला है जो एक दिन पहले गायब हो गई है। चर्चा इस बात की भी थी कि कहीं किसी ने चुनाव में सफलता के नाम पर नरबलि का यह घृणित कार्य तो नहीं कर दिया। हालांकि यह कुछ शरारती तत्वों की चर्चा भर हो सकती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking