Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

गड़वार ब्लॉक के प्रमुख अतुल सिंह बने प्रमुख संघ के जिलाध्यक्ष

चयन के बाद जिलाध्यक्ष प्रमुख संघ को मिठाई खिलाते पुन्ना सिंह बगल में शशांक तिवारी

-प्रमुख संघ का हुआ गठन
-दुबहड़ के प्रमुख प्रतिनिधि पुन्ना सिंह उपाध्यक्ष तो बेलहरी के प्रमुख शशांक महामंत्री
-युवा हाथों में पूर्णरूपेण जिला प्रमुख संघ, वरिष्ठ प्रमुख कन्हैया सिंह को बनाया अपना संरक्षक

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जिला प्रमुख संघ का चुनाव सोमवार को संपन्न हुआ। जिले के सभी प्रमुखों ने अपने संगठन की कमान पूर्णरूपेण युवा हाथों में सौंप दिया। अध्यक्ष गड़वार ब्लॉक के प्रमुख अतुल सिंह को तो उपाध्यक्ष दुबहड़ प्रमुख प्रतिनिधि पुन्ना सिंह को चुना गया। संगठन ने महामंत्री पद बेलहरी के प्रमुख शशांक शेखर तिवारी को सौंपा। सनद रहे तीनों पहली बार प्रमुख बने हैं। वरिष्ठ प्रमुख सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के भाई कन्हैया सिंह को मार्गदर्शन के लिए संगठन का संरक्षक चुना गया।

सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह नें नव मनोनीत सभी पदाधिकारियों कों बधाई दी। वहीं बैठक में चिलकहर ब्लाक प्रमुख आदित्य गर्ग, पंदह ब्लाक प्रमुख राघवेन्द्र कुमार, बेरुआरबारी ब्लाक प्रमुख चन्द्रभूषण सिंह, हनुमानगंज प्रमुख प्रतिनिधि श्याम जी, मनियर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि श्रीनिवास, रसड़ा प्रमुख प्रतिनिधि प्रभाकर, बांसडीह प्रमुख प्रतिनिधि मुन्ना सिंह आदि लोग महजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking