उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

चाकू से गोंद युवक की निर्मम हत्या

बलिया : जिले में चाकू से गोद हत्या करने की घटनाएं लोगों को हैरत में डाल रही हैं। हल्दी थाना क्षेत्र के तिहरे हत्याकांड के कुछ दिन बाद ही सहतवार थाना क्षेत्र में एक घटना कारित हुई है। गुरुवार की रात एकयुवक की निर्मम हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है।

सहतवार थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर नई बस्ती स्थित हरखू ब्रह्म बाबा मंदिर परिसर में गुरुवार की देर रात चाकू से गोदकर एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कम्प मच गया। युवक की शिनाख्त थाना क्षेत्र के चितविसाव खुर्द निवासी राकेश सिंह (32) पुत्र रामाकांत सिह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दिया है।