
-जिले की सूची में अव्वल
-ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह पुना ने चमकाया प्रमुख रीता सिंह का नाम
-विकासखंड दुबहड़ जहां सबसे ऊपर वहीं सोहांव ब्लाक निचले पायदान पर

शशिकांत ओझा
बलिया : विकास के मामलों कार्यक्रमों में शासन द्वारा जारी सूची में विकासखंड दुबहड़ को सबसे उपर रखा गया है। विकासखंड दुबहड़ के ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह पुना की मेहनत और कार्य के प्रति ललक ने निश्चित तौर पर ब्लाक प्रमुख रीता सिंह का मान बढ़ाते हुए गौरवान्वित किया है।


प्रशासनिक आंकड़ों के मुताबिक विकासखंड दुबहड़ को 85 अंक मिले हैं। हालांकि 85 अंक तो विकासखंड हनुमानगंज और मनियर को भी मिला है पर दुबहड़ सबसे उपर है। विकासखंड हनुमानगंज दूसरे और विकासखंड मनियर को तीसरे स्थान पर रखा गया है। विकासखंड बैरिया, पंदह, बेलहरी और मुरली छपरा को कुल 82 अंक हासिल हुआ है। जिसमें बैरिया चौथे, पंदह पांचवें, बेलहरी छठवें और मुरली छपरा सातवें वें स्थान पर हैं। विकासखंड चिलकहर, नवानगर गड़वार और नगरा को कुल 80 अंक प्राप्त हुआ है। विकासखंड चिलकहर आठवें वें स्थान पर, विकासखंड नवानगर नौवें स्थान पर, विकासखंड गड़वार 10वें स्थान पर, विकासखंड नगरा को 11वें स्थान पर जगह मिली है। विकासखंड सीयर, रसड़ा और रेवती को 76 अंक प्राप्त हुआ है। विकासखंड सीयर को 12वें, विकासखंड रसड़ा को 13वें, विकासखंड रेवती को 14वें स्थान पर जगह मिली है। विकासखंड बांसडीह को 76 तथा विकासखंड बेरुआरबारी और सोहांव को 75 अंक प्राप्त हुआ है। बांसडीह को 15वें, बेरुआरबारी को 16वें तथा विकासखंड सोहांव को 17वें स्थान पर रखा गया है।

विकासखंड दुबहड़ को सर्वोच्च स्थान मिला है और इसमें निश्चित ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि देवनारायण सिंह पुना की बड़ी मेहनत है। देवनारायण सिंह पुना वरिष्ठ भाजपा नेता हैं और नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत इनका विकासखंड आता है और उनके नगर विधायक और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर और सदस्य विधान परिषद रविशंकर सिंह पप्पू से काफी अच्छे संबंध हैं।



