
-धार्मिक कार्य
-समाजसेवी भाजपा नेता अजय सिंह प्रति वर्ष होता है पावन आयोजन


शशिकांत ओझा
बलिया : सहतवार नगर पंचायत स्थित पोस्ट ऑफिस के सामने प्रत्येक वर्ष भाति इस वर्ष भी पांचवें बड़ा मंगल को प्रसाद वितरण का विशाल भंडारे का आयोजन मंगलवार की दोपहर शुरू हुआ। व्यवसाईयों द्वारा आयोजित भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से संकट मोचन हनुमान जी का प्रसाद ग्रहण किया।

प्रसाद वितरण से पूर्व विद्वत ब्राम्हण के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पवनपुत्र हनुमान का पूजन-अर्चन तथा आरती विधि-विधान से किया गया। इस दौरान हनुमान चालीसा का भी वितरण किया गया। भाजपा नेता समजसेवी अजय सिंह ने बताया कि नई बाजार के व्यापारी भाईयों द्वारा यह आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इसमें सभी व्यापरी भाईयों के तन, मन, धन के सहयोग से यह कार्यक्रम हंसी खुशी सम्पन्न होता है। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद गांधी ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम हमेशा होते रहना चाहिए। यह समाज हित में लोक कल्याणकारी है। विवेक गुप्ता ने कहा कि नई बाजार के सभी व्यापारी, हर वर्ग हर धर्म के लोग इसे हंसी-खुशी मनाते हैं।



