Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

लोकतंत्र महायज्ञ : लोकसभा क्षेत्र बलिया में 51.84% तो सलेमपुर में 51% आहूति

-लोकसभा चुनाव 2024

-सभी जनप्रतिनिधियों ने भी अपने अपने मतदान केंद्र पर पहुंच डाला वोट

शशिकांत ओझा

बलिया : लोकसभा चुनाव 2024 के सातवें और अंतिम चरण के मतदान में जनपथ बलिया के लोगों ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शनिवार को चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कड़ी सुरक्षा के बीच सभी मतदान केंद्रों पर मतदान कराया गया। विभागीय आंकड़ों के मुताबिक लोकसभा क्षेत्र 72 बलिया में 51.84 प्रतिशत तथा लोकसभा क्षेत्र 71 सलेमपुर में 51 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। 

लोकसभा बलिया व सलेमपुर  स्थित सभी बूथों पर सुबह से ही मतदान के लिये लोगो की कतारें लग गई थी। गर्मी की तपिश और लू के बावजूद कई केंद्रों पर महिलाओं ने अपने अपने बूथ पर जोश के साथ मतदान किया। वहीं पहली बार मतदान करने वाले वोटरों में काफी उत्साह देखने को मिला। मतदान करने के बाद महिला वोटरों ने सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीरें भी खिंचवाईं। सुबह सात बजे से ही मतदान केंद्रों पर कतार लगनी शुरू हो गई थी। युवाओं से लेकर महिलाओं व बुजुर्ग मतदाता मतदान करने के लिए उत्सुक दिखे। सुबह-सुबह सभी वोटर पहले मतदान के लिए घरों से निकले और मतदान के बाद तस्वीरें लेकर सोशल मीडिया साइट्स पर अपलोड कर इस पल को यादगार बनाया। लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए हर आयु वर्ग के मतदाताओं में मतदान को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। 

जनपद के जनप्रतिनिधियों ने भी किया मतदान

लोकसभा चुनाव में मतदान करने में वीआईपी भी पीछे नहीं रहे। जनपद के सभी जनप्रतिनिधियों ने अपने अपने मतदान केंद्र पर जाकर मतदान किया और लोगों को इसके लिए प्रेरित भी किया।

भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक संजय यादव करमौता प्राथमिक विद्यालय पर मतदान किया। जूनियर हाईस्कूल स्कूल दुरियादाई चेरुइंया में विधायक संग्राम सिंह यादव ने मतदान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने कपुरी प्राथमिक विद्यालय पर मतदान किया।

सपा विधायक मो. रिजवी ने सपत्नीक सिवानकला के अपने बूथ पर मतदान किया। गोसाईपुर विद्यालय पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी और पूर्व मंत्री राजधारी ने तेंदुआ बूथ पर मतदान कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी ने भी अपने बूथ कपुरी प्राथमिक विद्यालय पर मतदान किया। आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर की नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री देवी ने जूनियर हजरत आसी के बूथ पर मतदान किया। पूर्व विधायक भगवान पाठक ने कन्या प्राथमिक विद्यालय असना पर पहुंच अपना मतदान किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking