News

बलिया

लोकतंत्र के महायज्ञ मतदान को समृद्ध बनाने में जुटा शिक्षा विभाग

-कंपोजिट विद्यालय के बच्चे बड़ों को कहीं कर रहे जागरूक-बेसिक शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को कहीं दिलाई जा रही शपथ बलिया: लोकतंत्र के महायज्ञ मतदान को समृद्ध करने और अधिकाधिक आहूति के लिए बेसिक शिक्षा विभाग पूरे मनोयोग से जुटा है। जिले भर में स्वीप के तहत अलग अलग आयोजन किए जा रहे हैं। शुक्रवार को […]

बलिया

गांवों में सिर्फ प्रधान-सचिव के भरोसे न रहें अधिकारी, स्वयं भी रखें नजर

-बैठक-जिलाधिकारी अदिति ने अधिकारियों संग की विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बलिया : जिलाधिकारी अदिति सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक की। कहा ग्राम पंचायत के कार्यों में अधिकारी सिर्फ प्रधान और सचिव के भरोसे नहीं रहें, स्वयं भी नजर रखें। स्वास्थ्य विभाग से किसी भी अधिकारी के बैठक में […]

पूर्वांचल बलिया राज्य

स्वच्छता अभियान को सीना चौड़ा कर ठेंगा दिखा रहा बलिया का “माडल तहसील”

-जन सुविधाओं का अभाव-तहसील भवन के पुरुष शौचालय में लगा ताला, महिला शौचालय का गेट ही टूटा हुआ-परिसर में भी निर्मित हैं दो सार्वजनिक प्रसाधन, महिलाओं को हो रही बड़ी फजीहत बलिया : स्वच्छता अभियान तो भारत सरकार की प्रधानता में सबसे उपर है। भाजपा की सरकार केन्द्र में है इसलिए सूबे में यह प्रमुखता […]

बलिया

युवक की हत्या के अभियुक्तों को नरही पुलिस ने किया गिरफ्तार

-बेहतर कार्रवाई-नरही थाने के कोटवा नारायनपुर में लाठी से पीटकर हुई थी युवक की हत्या बलिया : थाना नरही, जनपद बलिया पुलिस द्वारा मात्र 12 घण्टे के भीतर दिनांक 10 नवंबर को ग्राम नारायणपुर में हुयी मंगल यादव की हत्या से सम्बन्धित तीन अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह की गठित […]

बलिया

गंगा में डूबा युवक, काफी प्रयास के बाद मिला शव

बलिया : शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत राम बालक दास जी महाराज की कुटिया के समीप गंगा स्नान करते वक्त एक युवक असंतुलित होकर गंगा नदी में डूब गया। इसकी जानकारी जैसे ही हुई वहां अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। काफी प्रयास के बाद शव बरामद हुआ। परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। रामपुर […]

बलिया

मासूमों ने बड़ों को लोकतंत्र के यज्ञ में मतदान की आहूति के लिए किया प्रेरित

-मतदाता जागरूकता रैली-कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर के बच्चों ने स्वीप कार्यक्रम के तहत निकाली रैली बलिया : स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत कंपोजिट विद्यालय सिकंदरपुर पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में स्कूली बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों ने स्लोगन और नारों के माध्यम से मतदाता जागरूकता रैली निकाली और […]

बलिया

लाठी से पीटकर युवक की हत्या, पहुंची पुलिस

बलिया: नरहीं थाना क्षेत्र के कोटवा नारायणपुर गांव में बुधवार की रात मंगल यादव (25) की दबंगों ने लाठी से पीट-पीट कर हत्या कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है। युवक की हत्या क्यों की गई ? पुलिस जांचने में जुटी है। वहीं, युवक की हत्या से पूरे इलाके में दहशत […]

बलिया

फूलों की नगरी में दिखा गंगा जमुनी तहजीब का बेहद हसीन नजराना

-धार्मिक तहजीब–छठ घाट पहुंच किया इस्तकबाल, लोगों को दिया शुभकामनाएं बलिया : आस्था के महापर्व डालाछठ के दिन सिकंदरपुर में गंगा जमुनी तहजीब का बेहद हसीन नजारा उस समय देखने को मिला जब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शेख अहमद अली “संजय भाई” नगर के सभी घाटों पर पहुंच इस्तकबाल किया और लोगों की सेवा […]

बलिया

जनपद के तमाम घाटों पर महिलाओं ने अस्ताचल गामी सूर्य को दीया अर्घ्य

-महापर्व डाला छठ-महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत फिर भी दिखा उनमें उल्लास और उत्साह बलिया : नगर के भृगु आश्रम, रामलीला मैदान, टाउन हॉल, लाटघाट, विजयपुर घाट, महावीर घाट, शनिचरी मंदिर, बेदुंआ, कदम चौराहा व जनपद के तमाम घाटों पर छठ पूजा को लेकर महिलाओं में काफी उल्लास उत्साह और उमंग देखने को मिला। दिन […]

बलिया

बलिया वालीबाल की तदर्थ समिति का गठन

-उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल एसोसिएशन ने नीरज राय व प्रफुल्ल कुमार को किया नामित बलिया : उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल एसोसिएशन ने जनपद बलिया में वाॅलीबाल खेल की गतिविधियों के संचालन के लिए तदर्थ समिति का गठन किया है। उत्तर प्रदेश वाॅलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील तिवारी द्वारा जारी पत्र के अनुसार जिला वाॅलीबाल एसोसिएशन की संवैधानिक […]