गाजीपुर। मोहम्मदाबाद तहसील गोलम्बर के पास नगर पालिका परिषद मुहम्मदाबाद के एक कर्मचारी मोहसिन खान जो टैंकर चालक हैं, पर कोतवाली के एक कांस्टेबल के द्वारा लाठीचार्ज करने के विरोध में कर्मचारियों के द्वारा तहसील पर पानी का टैंकर ट्रॉली और बिजली बनाने वाली गाड़ी लगाकर चक्काजाम कर दिया गया। जिसके फलस्वरूप कुछ देर के लिये आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध रहा। जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक अशेष नाथ और शाहनिन्दा चौकी प्रभारी भानु प्रताप के आने पर कर्मचारियों से बातचीत कर उचित कार्यवाही के आश्वासन पर चक्का जाम समाप्त किया गया। मोहसिन ने आरोप लगाया कि उक्त कॉन्स्टेबल से अपना परिचय बताने के बावजूद भी दुर्व्यवहार किया। मोहसिन ने मेडिकल कराकर तहरीर दे दिया है
Related Articles
गायत्री परिवार चार महीने के भीतर जिले में आयोजित करेगा 51 पंच कुंडीय यज्ञ
-धार्मिक आस्था और आयोजन -वातावरण को शुद्ध और समाज को समृद्ध करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में आयोजित होगा यज्ञ का तीन आयोजन बलिया : धार्मिक आस्था का महासागर माना जाने वाले गायत्री परिवार का धार्मिक आयोजन जिले में वृहद होने वाला है। अक्टूबर से जनवरी महीने के बीच जिले में 51 पंचकुंडीय महायज्ञ का […]
एक बार फिर यूपी में ड्यूटी पेड शराब यूपी में ही हुई अवैध
-महिमा पुलिस और आबकारी विभाग की -सहतवार पुलिस ने चालक खलासी संग पकड़ा पिकप पर लदी 912 लीटर अंग्रेजी शराब -लाइसेंसी अनुज्ञापी की भी है पुलिस को तलाश, उसे बनाया मामले वांछित अभियुक्त शशिकांत ओझा बलिया : शराब प्रतिबंधित राज्य बिहार से सटा होने के कारण बलिया से बिहार शराब की तस्करी भी खूब होती […]
गौरी भइया फेफना खेल महोत्सव : खिलाड़ियों में गजब का उत्साह
-खेलेगा फेफना खिलेगा फेफना -रतसड़ इंटर कालेज के खेल मैदान सहित अन्य मैदानों में भव्य आयोजन -पूर्व खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने किया खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन शशिकांत ओझा बलिया : गौरी भईया फेफना खेल महोत्सव के अंतर्गत विकास खंड गड़वार की चार न्याय पंचायतों की खेल प्रतियोगिताओ का उद्घाटन बृहष्पतिवार को पूर्व खेल मंत्री […]




