Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

अब सत्ताधारी भी व्यवस्था सुधारने को पकड़ने लगे लगे आंदोलन का रास्ता

-मामला बांसडीह का
-भाजपा जनों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बताया सरकार को बदनाम करने की है साजिश

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


रविशंकर पांडेय
बांसडीह (बलिया) : क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अगउर में वयाप्त समस्याओं को लेकर भाजपा नेताओ का एक प्रतिनिधिमंडल उपजिलाधिकारी बांसडीह दुष्यंत मौर्य से मिला और उन्हें बिंदुआर लिखित रूप से समस्याओं से अवगत कराते हुए समाधान निदान हेतु ठोस तथा प्रभावी कदम उठाने को कहा।
भाजपा बांसडीह के पदाधिकारियो का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम से मिला और चार सूत्रीय मांगों से सम्बंधित पत्रक सौंपा। बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों तथा चिकित्सकों और कर्मचारियों को पीने हेतु कोई पेयजल की व्यवस्था नहीं है। एक हैंडपम्प है वह भी खराब है। साथ ही एक्सरे मशीन महीनों से ही खराब पड़ी है। इसके अलावा बिजली चली जाने के बाद वहां के चिकित्सक तथा कर्मचारी टार्च और मोबाइल के रोशनी में कार्य करते है स्वास्थ्य केंद्र पर लगा इन्वर्टर खराब है। बहुत से कर्मचारी जो तैनात है नियमित रूप से स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं आते हैं। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाते हुये कहा कि प्रदेश में चल रही भाजपा के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार की छवि को धूमिल किया जा रहा है और जानबूझकर स्वास्थ्य केंद्र पर समस्याओं को बहाल रखा गया है। जिससे प्रदेश सरकार की छवि धूमिल हो। भाजपा नेताओं ने चेतावनी देते हुये कहा कि अगर समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं किया गया तो भाजपा कार्यकर्ताओं स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ उनकी कार्यशैली को शासन को अवगत कराएंगे और जरूरत पड़ी तो आंदोलन के लिये भी बाध्य होंगे। पत्रक सौपने वालो में अनुसूचित जनजति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मून जी गोड़, मण्डल अध्यक्ष प्रतुल कुमार ओझा, महामंत्री नवीन सिंह, विवेक गुप्ता, ध्रुव तिवारी,अमर सिंह,रणवीर सिंह,अग्निवेश गुप्ता सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking