Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ के शिक्षक को मातृशोक

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया। शिक्षा क्षेत्र बैरिया के जूनियर हाईस्कूल पाण्डेयपुर के शिक्षक शैलेश चौबे की माता फुलेश्वरी देवी का सोमवार को निधन हो गया। वे 75 वर्ष की थीं।
फुलेश्वरी देवी की तबियत पिछले दिनों खराब हुई थी। उपचार के ऊ तबियत बिगड़ गई। उनका ऑक्सीजन स्तर लगातार नीचे गिरने लगा। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। फुलेश्वरी देवी अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके निधन पर उप्र सीनियर बेसिक शिक्षक संघ ने शोक जताया है। शोक व्यक्त करने वालों में संगठन के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय ‘कान्हजी’, अनिल सिंह, अशोक केसरी, रामप्रताप सिंह, पंकज राय, अनूप सिंह, राजेश सिंह, अमित सिंह, संजय सिंह व राजेश सिंह आदि थे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking