Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

गर्भवती महिलाओं और किशोरियों को रहना है स्वास्थ्य के प्रति सचेष्ट : केतकी

-सुपोषण दिवस
-बलिया के बांसडीह विधानसभा क्षेत्र में बाल विकास पुष्टाहार विभाग का आयोजन

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : बाल विकास परियोजना विभाग ने जिले के बांसडीह ब्लाक मुख्यालय पर सुपोषण दिवस का आयोजन किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री केतकी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर सुपोषण दिवस का शुभारंभ किया। कार्यक्रम मे बोलते हुए केतकी सिंह ने कहा की गर्भवती महिलाओं व किशोरियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा जागरूक रहना चाहिए। महिलाओं को नियमित टीकाकरण के साथ ही अच्छे खानपान का प्रयोग करना चाहिए। बाल विकास विभाग पौष्टिक आहार व सामान महिलाओं व किशोरियों को वितरण कर रहा है जिससे उन्हें लाभ मिलेगा। केतकी सिंह ने तीन दर्जन महिलाओं को गोद भराई की रस्म अदा किया। उन्हें विभाग के पौष्टिक आहार का किट भी दिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम मे मनोहारी गीत व नाटक प्रस्तुत किया। सीडीपीओ लीना कुमारी ने विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे मे जानकारी दी। इस मौके पर डा विनोद सिंह, अरूण सिंह, अर्चना सिंह, प्रियंका चौहान, कंचन यादव आदि मौजूद थे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking