Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

गड़ही में डूबने से मानसिक विक्षिप्त युवक की मौत

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के हुसेनपुर में गुरुवार की सुबह गड़ही में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी। इसकी जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। सुरेंद्र राजभर का 18 वर्षीय पुत्र लालजी मानसिक रुप से विक्षिप्त था।
गुरुवार की सुबह करीब चार बजे घर से निकला और फिर वापस नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की लेकिन कोई जानकारी नहीं हो पाई। उधर करीब दस बजे कस्तूरबा बालिका विद्यलय के पास स्थित गड़ही में कपड़ा धो रहे विजय कन्नौजिया ने एक युवक का शव उतराते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोंगो ने शव को बाहर निकाला और इसकी सूचना परिजनों को दी। लालजी तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बड़े भाई अशोक कुमार और अभिषेक कुमार सहित मां पुष्पा का रो रो कर बुरा हाल है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking