


बलिया : नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी की तहरीर पर पुलिस ने दो युवकों पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। पीड़िता ने तहरीर में हथियार के बल पर दुराचार करने तथा गर्भवती होने पर गर्भापात कराने का अरोप लगाया है। एसओ नगरा संजय सरोज ने बताया कि तहरीर के अधार पर प्रिंस चौहान व मनीष राजभर के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच-पड़ताल करने के साथ ही आरोपितों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।


