Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

पन्ना प्रमुख और बूथ को मजबूत करना भाजपा संगठन की कार्ययोजना

-भाजपा की मंडल कार्यशाला
-फेफना विधानसभा के सागरपाली मंडल की कार्यशाला भोला ओझा के आवास पर हुई संपन्न


बलिया : हमारा बूथ सबसे मजबूत नारे पर ही भाजपा मिशन 2022 को फतह करने वाली है। इसी क्रम में भाजपा संगठन प्रदेश भर में मंडल स्तर पर कार्यशाला आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में फेफना विधानसभा क्षेत्र के सागरपाली मंडल की कार्यशाला शनिवार को संपन्न हुई।

कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए एक्टीवेट किया गया। सभी वक्ताओं ने कहा कि शिथिलता कार्यकर्ता बंधुओं में देखी जा रही है जिसे खत्म करना जरूरी है। शिथिलता का मंथन किया जाए, नेता से कोई टकराहट हो तो उसे सभी दूर करें, चट्टी चौराहे पर विरोधी के सूर में सूर न मिलाए। भाजपा हित में पूरे मनोयोग से जुट मिशन 2022 को सफल बनाएं।
वक्ताओं ने कहा लोगों को समझाए। वक्ताओं ने यह भी कहा पन्ना जितेंगे तो बूथ जितेंगे, बूथ जितेगे तो गांव,
गांव जितेंगे तो सेक्टर और सेक्टर तो विधानसभा। मोदी और योगी के कार्य ही पर्याप्त है। कार्यशाला में क्षेत्रीय विधायक मंत्री उपेंद्र तिवारी के भाई कमलेश तिवारी, अवलेश सिंह, राजीव मोहन चौधरी, अंजनी राय, संदीप, राजू दूबे, भोला ओझा, अंजनी ओझा, अभय वर्मा, मुकेश कुमार, ओपी शर्मा, शमशुद्दीन, अशोक चंवर आदि मौजूद थे। अध्यक्षता मनोज सिंह व संचालन विक्की सिंह ने किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking