

-धार्मिक तहजीब
–छठ घाट पहुंच किया इस्तकबाल, लोगों को दिया शुभकामनाएं
बलिया : आस्था के महापर्व डालाछठ के दिन सिकंदरपुर में गंगा जमुनी तहजीब का बेहद हसीन नजारा उस समय देखने को मिला जब समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शेख अहमद अली “संजय भाई” नगर के सभी घाटों पर पहुंच इस्तकबाल किया और लोगों की सेवा में जुट शुभकामनाएं दीं।

धार्मिक तहजीब का नजारा तो उसी वक्त महसूस अधिक किया जाता है जब होली में मुसलमान हिन्दू के घर और ईद में हिन्दू मुसलमान के घर पहुंचता है। पर इस छठ घाट पहुंच संजय भाई ने इस तहजीब को फिर ताजा किया। पूजा घाट पर संजय भाई ने पहुंच लोगों को प्रणाम कर आशीर्वाद लिया। मान्यता है कि धार्मिक स्थल पर लिया गया आशीर्वाद फलीभूत अधिक होता है। नगर पंचायत के सभी घाटों पर पहुंच हजारों लोगों से संजय भाई ने आशीर्वाद लिया। संजय भाई के छठ घाट पहुंचने की सिकंदरपुर में सकारात्मक चर्चा रही।



9768 74 1972 for Website Design