अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नगर आयुक्त मथुरा बृंदावन नगर निगम बने सीडीओ ओजस्वी राज

-स्थानांतरण
-प्रदेश सरकार ने 20 आईएएस अधिकारियों का किया तबादला
-आलोक कुमार को मिला मुख्य विकास अधिकारी बलिया की जिम्मेदारी

शशिकांत ओझा

बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार की रात 20 आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया। इस स्थानांतरण सूची में बलिया जनपद के मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज का नाम भी है। आईएएस ओजस्वी राज जहां मथुरा बृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त बनाए गए हैं वहीं गोंडा के अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार मुख्य विकास अधिकारी बलिया होंगे।

आईएएस ओजस्वी राज बलिया सीडीओ के पद पर ठीक ठाक समय पर रहे और बलिया विकास भवन तथा सीडीओ आवास को दुल्हन की तरह सजाने के लिए बलिया वासियों के दिलो-दिमाग में सदैव स्थापित रहेंगे। सीडीओ ओजस्वी राज ने बतौर मुख्य विकास अधिकारी बहुत बेहतरीन सेवाएं दीं हैं। पंचायतीराज विभाग हो या ग्राम्य विकास विभाग या संबंधित कोई भी विभाग, शासकीय कार्यों का क्रियान्वयन उन्होंने बड़े मनोयोग से कराया।