Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य

बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के दयाशंकर को बड़ी बढ़त

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : विधानसभा चुनाव में मतगणना का दौर चल रहा है। जिले में सात विधानसभा क्षेत्र की गणना प्रारंभ है। लगभग पांच चरणों की मतगणना पूर्ण हो गई है। बलिया नगर से भाजपा के दयाशंकर सिंह ने सपा के नारद राय से बड़ी बढ़त ले ली है। उसी तरह बांसडीह से भाजपा की केतकी सिंह, बेल्थरारोड से भाजपा के छट्ठू राम आगे चल रहे हैं। फेफना से सपा के संग्राम सिंह, बैरिया से सपा के जयप्रकाश अंचल आगे चल रहे हैं। रसड़ा से बसपा के उमाशंकर सिंह और सिकंदरपुर से मो. रिजवी आगे चल रहे हैं।

बलिया नगर
दयाशंकर सिंह–15840 (चार राउंड)
नारद राय—9639

फेफना
उपेंद्र तिवारी—-24602 (नौ राउंड)
संग्राम सिंह यादव—30684

रसड़ा
उमाशंकर सिंह–17992 (छह राउंड)
महेंद्र चौहान–16048

बांसडीह
केतकी सिंह—-20444 (सात राउंड)
रामगोविंद चौधरी–19334

बैरिया
जयप्रकाश अंचल—20364. (आठ राउंड)
आनंद स्वरूप शुक्ल–17565

सिकंदरपुर
संजय यादव–16690 (सात राउंड)
मो. रिजवी–18358

बेल्थरारोड
छट्ठू राम–22459 (आठ राउंड)
हंसू राम–20298

Advertisement
7489697916 for Ad Booking