

-किया पौधारोपण और फल वितरण
-अकमल नईम खां मुन्ना ने अस्पताल, मंदिर, मदरसा और रेलवे स्टेशन पर किया फल वितरण -सपा प्रमुख के जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए किया पौधरोपण

शशिकांत ओझा
बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना ने बेहद सेवा भाव, उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया। उन्होंने एक तरफ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधरोपण किया वहीं दूसरी ओर अस्पताल, मंदिर, मदरसा और रेलवे स्टेशन पर जरुरतमंदों के बीच पहुंच फल का वितरण भी किया।










नगर विधानसभा के कद्दावर सपा नेता और सपा प्रदेश सचिव अकमल नईम खाँ ‘मुन्ना’ के नेतृत्व में नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधारोपण और फल वितरित किया गया। अकमल नईम खां मुन्ना ने पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण करते हुए उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। जिला अस्पताल में सीएमएस डा. संतोष चौधरी के निर्देशन में बेड पर भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और फल वितरित किया। अस्पताल के बाद वह प्राथमिक विद्यालय पहुंच बच्चों के बीच फल बांटे। धार्मिक स्थलों पर पहुंच सेवा के क्रम में बालेश्वर नाथ मंदिर और हनुमानगढ़ी मंदिर पहुँचकर संतों, पुजारियों और श्रद्धालुओं को फल वितरित कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वह बलिया रेलवे स्टेशन पहुँचे, जहाँ उन्होंने अपना जीवन बसर कर रहे गरीब व असहाय लोगों की मदद की और उन्हें फल दिया। गुजरी बाजार स्थित बड़ी मस्जिद के बगल में चल रहे मदरसे में पहुँचकर उन्होंने छात्र-छात्राओं को फल वितरित किए। इस दौरान बच्चों ने विशेष दुआख्वानी की और अखिलेश यादव की लंबी उम्र तथा वर्ष 2027 में उनके पुनः मुख्यमंत्री बनने की कामना की। इसके बाद कैंप कार्यालय चिंटू पांडे चौराहे पर भारी संख्या में आ रहे राहगीरों को फल और फूल वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व प्रधान अजमुल्लाह शेख, मिन्टू खाँ, अशोक वर्मा, ओम प्रकाश गोलू, जमाल चिकू, जमीर, अरसल नईम, बब्लू सिंह, रजमन गोड, समसुल नईम, नेहाल अहमद, गणेश प्रसाद और शाहिद सहित भारी संख्या में गणमान्य नागरिक व सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

