Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

बसपा कार्यकर्ताओं दिया भाजपा विधायक के खिलाफ तहरीर

-विधायक सुरेंद्र सिंह ने मायावती के खिलाफ दिया था अमर्यादित बयान


बलिया : पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ बैरिया विधानसभा के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह द्वारा अमर्यादित बयान देने पर आक्रोशित बसपा कार्यकर्ताओं ने सदर कोतवाली में विधायक सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ तहरीर दी है।
बसपा के मंडल कोआर्डिनेटर डा. मदन राम ने विधायक सुरेंद्र सिंह पर एफआइआर दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि जयप्रकाश नगर में जेपी की जयंती अवसर पर इस तरह की बातें कहना गलत ही नहीं, गंदा काम है। अगर केस नहीं दर्ज होता तो कार्यकर्ता धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे। भाजपा विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान के जरिए जिले की सियासत गरमा दी है। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती को कहा कि वह वैभव की दुनिया में पैसे के पीछे नाचने वाली नेता हैं। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को भी निशाने पर रखा है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने जयप्रकाशनगर में जेपी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया था। इसका वीडियो वायरल होने पर बसपा के कार्यकर्ता आंदोलित हो गए हैं। मंच से उन्होंने कहा था कि मायावती को गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को औरंगजेबी परंपरा का पोषक बताया। विधायक ने कहा कि अखिलेश ने अपने पिता को लात मारकर जबरन सत्ता पर कब्जा कर लिया था, वह भी अपने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बेहतर बता रहा है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking