Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

बाढ़पीड़ितों की मदद करने में निखरे सपा नेता वंशीधर यादव

-सराहनीय बाढ़ राहत कार्य
-पूरे मनोयोग से बंधे पर गुजर कर रहे लोगों तक भोजन पहुंचाने में लगाई ताकत

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जिले के बहुतेरे इलाकों में बाढ़ है। बाढ़ में मदद करने वालों की भी संख्या ठीक-ठाक है पर कुछ लोग निखर कर जनता के बीच आए हैं। विकासखंड सोहांव के प्रमुख प्रतिनिधि, विधानसभा क्षेत्र फेफना के वरिष्ठ समाजवादी पार्टी के नेता वंशीधर यादव का नाम इनमें सबसे उपर है। वंशीधर यादव ने पूरे मनोयोग से बंधे पर गुजर कर रहे लोगों तक भोजन पहुंचाने का कार्य किया।
विधानसभा क्षेत्र फेफना में विकासखंड सोहांव के अधिकांश इलाकों में बाढ़ आ गई। लोग घरों को छोड़ नेशनल हाईवे और बैरिया-गंगहरा बंधे पर अपना डेरा बना लिया। पशुओं के लिए भ ओजन तो पानी में से फसल काट कर किया जाता रहा पर स्वयं के लिए भोजन नहीं के बराबर था। वंशीधर यादव ने इसे पूरे मनोयोग से लिया और सोबंथा स्थित अपने कार्यालय से भोजन का पैकेट बनवा वितरण करने लगे। प्रतिदिन लोगों तक पहुंच भोजन का पैकेट दिया। कुछ नेताओं ने भी दिया पर सीमित मात्रा में पर वंशीधर का प्रोजेक्ट सुबह से शाम तक चला। वंशीधर यादव के बाढ़पीड़ितों की मदद अब लोगों के दिमाग में भी चढ़ गया है। वंशीधर यादव ने बैनर और पोस्टर के बगैर के बगैर कार्य किया जो लोगों के दिल में उतर गया है। अब बाढ़पीड़ितों के दिलोंदिमाग में वंशीधर ही राज कर रहे हैं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking