Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

मिठाई लाल भारती की नियुक्ति के बाद गृह जिला आगमन पर पार्टी ने किया भव्य स्वागत

-अभिनंदन झूम के
-सपा बाबा साहब (अंबेडकर) वाहिनी के बनाए गए हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष
-विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को होगा इससे बड़ा लाभ

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : समाजवादी पार्टी में विधानसभा चुनाव से पहले बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी तैयार कर सपा नेता मिठाई लाल भारती को उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया गया है। अखिलेश जी की घोषणा से बलिया का मान और बढ़ा कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष जी इसी जिले के निवासी हैं।

मिठाई लाल भारती का स्वागत

नियुक्ति के बाद मिठाई लाल भारती का प्रथम गृह जनपद आगमन शुक्रवार को हुआ। समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती का स्वागत बड़े आकर्षक अंदाज में किया गया। बाबा साहब वाहिनी के अध्यक्ष के आगमन पर जगह जगह स्वागत हुआ । वहीं जिला मुख्यालय पर सभी ने स्वागत कर माला पहनाया। कलेक्ट्रेट स्थित अंबेडकर जी की प्रतिमा का सभी ने माल्यार्पण भी किया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सभी ने अभिनंदन किया। फेफना में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी, वरिष्ठ नेता फेफना विधानसभा क्षेत्र वंशीधर यादव के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव, सनातन पांडेय, पूर्व मंत्री नारद राय, वरिष्ठ नेता नगर विधानसभा क्षेत्र अनिल राय, पूर्व मंत्री मो. रिजवी, लक्ष्मण गुप्ता, संजय उपाध्याय, फेफना विधानसभा क्षेत्र के नेता वंशीधर यादव, अजीत मिश्र सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। जिला महासचिव राजन कन्नौजिया से स्वागत कार्यक्रम का संचालन किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking