Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया राजनीति

राफेल सौदे की जांच को गठित हो संयुक्त संसदीय समिति : पुनम

-प्रदेश सचिव महिला कांग्रेस ने की मांग
-कहा जब फ्रांस के प्राधिकारों द्वारा राफेल सौदे में “भ्रष्टाचार एवं तरफदारी” कीट जाँचहो रही तो भारत सरकार मौन क्यों

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया: उत्तर प्रदेश महिला कांग्रेस (पूर्वी जोन)की प्रदेश महासचिव पूनम पाण्डेय ने जानना चाहा है कि रक्षा सौदे में जिस देश के सार्वजनिक धन की क्षति हुई, उसनें जाँच का आदेश क्यों नहीं दिया। पूनम पाण्डेय ने आरोप लगाई कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अगुवाई वाली भारत सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के बिषय में तो जोर-शोर से बोलती हैं, परन्तु जब अपने”उद्योगपति दोस्तों”की मदद करनेे की बात आती है, तब देश का सुरक्षा हित उसकी नजर में कमजोर नहीं होता है।

पूनम पाण्डेय ने कहा कि भ्रष्टाचार प्रभाव का प्रयोग धनशोधन तरफदारी करनेे के मुद्दे पर जांच कराए जाने के फ्रांस के फैसले के कई दिन से अधिक समय के बाद भी हर एक जिम्मेदार भारतीय के सामने एक प्रश्न कायम है कि प्रत्येक सजग नागरिक पूछता है कि अब तक भारत सरकार क्यों चुप है? फ्रांस की लोक अभियोजन सेवा (पी एन एफ) ने वहाँ के पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की जाँच शुरू कर ली है,जो राफेल सौदें के पक्षों में से एक थे, तो भारत सरकार के प्रमुख पदाधिकारींयो, की भूमिका पर किसी जाँच का आदेश क्यों नहीं दिया जा रहा है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking